ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

महेंद्र सिंह धोनी ने मैदान पर वापसी करने के लिए शुरू की बैटिंग प्रैक्टिस

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी 2020 में ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। हालांकि, उनके फैन्स के लिए अच्छी खबर ये है कि वे क्रिकेट के मैदान पर फिर से नजर आने वाले हैं और इसके लिए उन्होंने प्रैक्टिस शुरू कर दी है। एमएस धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट तो नहीं, लेकिन लीग क्रिकेट में नजर आने वाले हैं, क्योंकि चेन्नई सुपर किंग्स यानी सीएसके के साथ जुड़े हुए हैं। भारत को तीन आईसीसी ट्रॉफी जिताने वाले कप्तान एमएस धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन अभी भी इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल का हिस्सा हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें आईपीएल 2022 के लिए रिटेन किया है और वे आईपीएल के 14वें सीजन में भी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते नजर आएंगे और इसके लिए उन्होंने प्रैक्टिस शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर एमएस धोनी का प्रैक्टिस करते हुए एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।
महेंद्र सिंह धोनी रांची के जेएससीए क्रिकेट स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में आईपीएल के 15वें सीजन से पहले बैटिंग प्रैक्टिस कर रहे हैं। वे घरेलू क्रिकेट से दूर हैं और ऐसे में उनको मैच प्रैक्टिस हासिल करने के लिए लगातार नेट सेशन अटेंड करने होंगे। यही कारण है कि उन्होंने आईपीएल शुरू होने से करीब डेढ़ महीने पहले बैटिंग प्रैक्टिस शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.