ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कांग्रेस के हंगाममें बीच विधानसभा को 13 मार्च तक के लिए स्थगित 

नरोत्तम के खिलाफ अवमानना प्रस्ताव लाएगी कांग्रेस

भोपाल । मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के 5वें दिन की कार्यवाही कुल मिलाकर 1 घंटे भी नहीं चली और विधानसभा को 13 मार्च तक के लिए स्थगित किया गया। विपक्ष कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी के निलंबन के खिलाफ सदन में आक्रामक रवैया अख्तियार किए हुए था।  पक्ष विपक्ष दोनों के बीच तीखी तकरार सदन में दिखाई दी। कांग्रेस ने विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया और संसदीय कार्यमंत्री नरोत्तम मिश्रा के खिलाफ अवमानना प्रस्ताव लाने की तैयारी में है।
शुक्रवार सुबह से विधानसभा में विपक्ष, विधायक जीतू पटवारी के निलंबन के खिलाफ जमकर हंगामा हुआ। साथ ही कांग्रेस ने विधानसभा अध्यक्ष गौतम के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव भी प्रस्तुत किया। सदन के भीतर कांग्रेस और भाजपा नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने मंत्री नरोत्तम मिश्रा पर विधानसभा की नियम पुस्तिका उन्हें और विपक्ष के विधायकों को फेंक कर मारने का आरोप लगाया। साथ ही कांग्रेस ने नरोत्तम के खिलाफ अवमानना प्रस्ताव लाने की बात भी कही।
कार्यवाही स्थगित होने के बाद नेता प्रतिपक्ष सिंह ने कहा मध्यप्रदेश विधानसभा के इतिहास में आज काला दिन है। संसदीय कार्य मंत्री मिश्रा ने संसदीय परंपराओं को तार तार किया। नियम पुस्तिका को मेरे और विपक्ष के साथियों के ऊपर फेंक कर मारा। सिंह ने कहा हमारी मांग हैं, आप पटवारी को सत्ता के दबाव में निलंबित करते हैं, तब नरोत्तम को भी निलंबित करें। लेकिन हमारी मांग पर अध्यक्ष ने कोई निर्णय नहीं लिया। सत्तापक्ष की मांग पर तुरंत कार्यवाही की, सरकार भ्रष्टाचार और घोटाले में डूबी हुई है।
कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने कहा अध्यक्ष एकतरफा कार्रवाई कर रहे हैं। पटवारी को निलंबित किया जाता हैं, लेकिन संसदीय कार्य मंत्री के खिलाफ कार्यवाही नहीं होती। अविश्वास प्रस्ताव पेश हो गया, तब अध्यक्ष को आसंदी पर बैठने का नैतिक अधिकार नहीं था। हमारी मांग की थी आप कुर्सी से हटे और किसी अन्य व्यक्ति को बैठाकर सदन की कार्यवाही चलने दें। कमलनाथ के अविश्वास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर न होने पर वर्मा ने कहा वह जोबट में आदिवासियों के बीच हैं।
सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद गृह मंत्री मिश्रा ने कहा पटवारी पर जो कार्रवाई हुई थी वह मतदान से हुई थी। कांग्रेस की किताब फेंकने के आरोप पर उन्होंने सफाई देकर कहा चपरासी बीच में आ गया था, उस हटाने के लिए हाथ उठाया था, तब किताब फिसल गई। उन्हें लगा कि मैंने किताब उन पर फेंकी है, तब उसके लिए मैं खेद व्यक्त करता हूं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.