ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

 60 वर्षीय महिला से बलात्कार के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार 

विजयपुरा । कर्नाटक के विजयपुरा जिले में एक 60 वर्षीय महिला से बलात्कार के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान साड्डा शेख और रवि के रूप में हुई है, जो एक कबाड़ की दुकान में मजदूर के रूप में काम करते हैं। जिला अस्पताल में भर्ती पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक, 2 मार्च को जब पीड़िता ने घर छोड़ने के लिए आरोपी से मदद मांगी, तब वे इसके लिए तैयार हो गए, लेकिन महिला को एक सुनसान जगह पर ले गए और कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया। आरोपी ने वृद्ध पीड़िता को बेहोशी की हालत में मौके पर ही छोड़ दिया। पीड़िता होश में आने के बाद जामखंडी रोड पर आ गई थी। महिला की आपबीती देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपियों का ब्यौरा एकत्र करने के बाद उन्हें ट्रैक करने और गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.