ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पहाड़पुर रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतरी ट्रेन की 3 बोगियां 

 

गया के पहाड़पुर रेलवे स्टेशन के ईस्ट केबिन के निकट गया से जा रही स्पेयर ट्रेन की तीन बोगियां डिरेल हो गईं। स्पेयर ट्रेन में एक भी सवारी नहीं होने से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इससे करीब 3 घंटे तक ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा। सोमवार सुबह करीब पांच बजे गया-कोडरमा रेलखंड पर पहाड़पुर रेलवे स्टेशन यार्ड MT कोचिंग रेक का इंजन छठे कोच से लेकर तीन बोगियां बेपटरी हो गई। इससे पटरी के किनारे बिजली के पोल क्षतिग्रस्त हो गए। ट्रेन के बेपटरी होने के पूर्व जबर्दस्त शॉर्ट सर्किट हुआ था। इसके बाद ही ट्रेन की बोगियां बेपटरी हुईं। बिजली के शॉट सर्किट होने से पहाड़पुर स्टेशन अंधेरे में डूबा है। ट्रेन के डिरेल होने की वजह से अप और डाउन दोनों दिशा की ट्रेनों का परिचालन जहां-तहां ठप कर दिया गया है। साथ ही रेल लाइन क्लियर करने का काम तेजी से किया जा रहा है। मुंबई मेल भी बाधित हो गई है। उसे गया जंक्शन पहुंचने में वक्त लग सकता है। इसके अलावा कई पैसेंजर ट्रेन और बड़ी ट्रेन में जोधपुर हावड़ा और सियालदाह एक्सप्रेस का परिचालन बाधित हो गया है। ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोका गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.