ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

केंद्रीय जेल बठिंडा से मोबाइल फोन बरामद, मामला हुआ दर्ज

जेल से लगातार फोन मिलने का सिलसिला जारी है। अब केंद्रीय जेल बठिंडा से फोन बरामद किया गया। बीते तीन मार्च को केंद्रीय जेल बठिंडा में चलाए गए सर्च अभियान के दौरान जेल कर्मियों को एक लावारिस हालत में मोबाइल फोन बरामद किया गया।

मामला हुआ दर्ज

जेल कर्मियों ने उक्त मोबाइल फोन अपने कब्जे में लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना कैंट में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस को शिकायत देकर बिंदर सिंह सहायक जेल सुपरिटेंडेंट केंद्रीय जेल बठिंडा ने बताया कि बीती 3 मार्च को सुरक्षा कर्मियों की तरफ से जेल परिसर में सर्च अभियान चलाया गया था।

सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने जेल परिसर के अंदर से एक लावारिस हालत में मोबाइल फोन बरामद किया। जिसे अपने कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।

एएसआई रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

बठिंडा, जागरण संवाददाता। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने शनिवार को बठिंडा जिले के थाना तलवंडी साबो में तैनात असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एसआई) जगतार सिंह को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि जनक राज निवासी मुख्य बाजार तलवंडी साबो की शिकायत पर उक्त पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क किया और आरोप लगाया कि उक्त पुलिसकर्मी ने उसके भाई द्वारा उक्त पुलिस स्टेशन में विरोधी पक्ष के खिलाफ दायर एक पुलिस मामले में उसकी मदद करने के लिए 20 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। परिवार ने यह भी कहा कि उक्त एएसआई वह उनसे 5000 रुपये पहले ही ले चुका है और बाकी रुपये की मांग कर रहा है।

भ्रष्टाचार का मामला दर्ज

मामले की प्रारंभिक जांच के बाद बठिंडा रेंज की विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और शिकायतकर्ता से दूसरी किस्त के तौर पर 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए उक्त आरोपित पुलिसकर्मी को दो सरकारी गवाह की हाजिरी में मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में आरोपित एएसआई के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत विजिलेंस ब्यूरो में मामला दर्ज किया गया है। मामले की अगली की जांच की जा रही है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.