ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बीती रात तेज हवा और वर्षा के साथ गिरे ओले 

भोपाल व उसके आसपास के इलाकों में भी पडी बौछारें

भोपाल । बीती रात प्रदेश के अनेक क्षेत्रों में  तेज हवा और वर्षा के साथ ओले  गिरे। कई जिलों में रबी की फसलों को नुकसान होने का अनुमान जताया जा रहा है। प्रदेश के मालवा-निमाड़ के खंडवा और आगर-मालवा क्षेत्र में तेज हवा, वर्षा के साथ ओले गिरे, वहीं शाजापुर, रतलाम, मंदसौर और खरगोन में भी हल्की वर्षा हुई। भोपाल व उसके आसपास के ग्रामीण इलाकों में भी हल्की बौछारें पडी। कुछ स्थानों पर गेहूं की फसल आड़ी हो गई। इससे फसलों को नुकसान हुआ है और किसान परेशानी में आ गए हैं। खंडवा जिले के गांव मातपुर और कोंडावत में ओलावृष्टि हुई। ग्राम मेंढापानी, दाभिया, लंगोटी और रोशनी में भी जोरदार वर्षा हुई। कोंडावत के किसान तरुण पटेल ने बताया कि गेहूं की फसल आड़ी पड़ गई। कुछ खेतों में रखा गेहूं भीग गया। किसान और उसके परिवार के लोग पानी में भीगे गेहूं को समेटने की मशक्कत करते रहे। रतलाम जिले में कई स्थानों पर बूंदाबांदी भी हुई। वर्षा की संभावना से किसानों की चिंता बढ़ गई है। वर्तमान में कई स्थानों पर गेहूं कटाई का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। गेहूं का दाना काला पड़ेगा कृषि विशेषज्ञ एवं पूर्व संचालक कृषि डा. जीएस कौशल ने बताया कि इस समय वर्षा होने से खेतों में खड़ी सभी फसलों को बड़ा नुकसान पहुंचने का अनुमान है। गेहूं की फसल सूख चुकी है, पानी लगने से गेहूं का दाना काला पड़ जाएगा। इससे उसकी गुणवत्ता खराब हो जाएगी। सरसों की फसल भी पक चुकी है। इसकी फली भीगने के बाद सूखते ही चटक जाएगी। तेज हवाएं चलने से खड़ी फसल भी खेत में बिछ जाएगी। इससे भी नुकसान होगा। किसानों को जितनी जल्दी संभव हो हार्वेस्टर से फसल कटवाकर सुरक्षित रख लेनी चाहिए।शाजापुर क्षेत्र में शुजालपुर, कालापीपल, कालीसिंध सहित क्षेत्र में बूंदाबांदी का दौर चला। सेमली, घटिया क्षेत्र में कुछ जगह पर तेज हवा के साथ हुई वर्षा से गेहूं की फसल बिछ गई।।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.