ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जिले का पहला मेडिकल कॉलेज खुलने से बच्चों में दिखा उत्साह

दंतेवाड़ा : छत्तीसगढ़ राज्य शासन के मुखिया माननीय भूपेश बघेल ने आज वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट पेश किया जिसमें उन्होंने सभी वर्गों के लिए सौगात लायी जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण घोषणाएं हुई हैं राज्य सरकार की घोषणाओं से जिले की विकास को रफ्तार मिलेगी जिससे अब जिले की तस्वीर बदलेगी। दंतेवाड़ा जिले में भी बच्चों को स्वास्थ्य के क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से जिले के विकासखंड गीदम में मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की। बजट में पेश इस निर्णय  से छात्र, छात्राओं में काफी उत्साह दिख रहा है मेडिकल कॉलेज खुलने से बच्चों को सहूलियत मिलेगी। जिले के राजू राम वाचम पी.जी कॉलेज दंतेवाड़ा के छात्र हैं उन्होंने गीदम में मेडिकल कॉलेज शुरू करने की घोषणा को अच्छी पहल बताया और कहा कि जिले के आसपास के छात्रों को बेहतर सुविधा मिलेगी स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूती मिलेगी। इससे बच्चों को बेहतर प्लेटफार्म उपलब्ध होगा। आश्रम छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रही दुर्गेश्वरी कहती है कि मेडिकल कॉलेज खुलने से लोग घर के समीप ही रहकर पढ़ाई कर पाएंगे आने वाली पीढ़ियां भी इसका लाभ ले पाएंगे मुख्यमंत्री कि बजट से हमें बहुत खुशी हुई है। हमारे जिले में मेडिकल कॉलेज खोलना अच्छी बात है हम यहीं शिक्षा लेकर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। शिक्षित बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने की नवीन योजना शुरू की जायेगी। इस पर छात्रों ने अपनी प्रतिक्रिया दी कि बस्तर अंचल के निवासी अपने जीविकोपार्जन के लिए कृषि पर ही निर्भर रहते है वार्षिक आय तंगी के कारण अपने आगे कि पढ़ाई करने में सक्षम नहीं हो पाते लेकिन वर्तमान सरकार द्वारा बेरोजगारों को 2500 रुपए बेरोजगारी भत्ता मिलने से वे अपने सपनों को पूरा कर सकेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.