ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

39 महिलाओं के फोटो को मार्फ कर बनाया अश्लील वीडियो, मांगे पैसे

मुंबई। मुंबई पुलिस ने साइबर अपराध के एक चौंकाने वाले मामले का खुलासा किया है. दरअसल एक युवक को महिलाओं के साथ ब्लैक मेलिंग के मामले में पुलिस ने उसे आरोपी बनाया है. युवक पर आरोप है कि उसने कई महिलाओं के डीपी से फोटो निकालकर उसे मार्फ (फोटो में एडिटिंग के जरिए छेड़छाड़) करके उनका अश्लील वीडियो क्लिप बनाया. फिर वीडियो क्लिप को वायरल करने की धमकी देकर पैसों की मांग की. आरोपी गुजरात में एक सर्जिकल मास्क बनाने वाली कंपनी में काम करता था. पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, आरोपी ने 20 से अधिक महिलाओं को अपना निशाना बनाया. जुलाई 2022 में मुंबई के एंटॉप हिल एरिया की कुछ महिलाओं ने पुलिस में शिकायत की थी. उन्होंने पुलिस को बताया था कि आरोपी ने उनके सोशल मीडिया अकाउंट से उनके प्रोफाइल फोटो को डाउनलोड कर उसे मार्फ कर अश्लील बना दिया था. आरोपी महिलाओं से पैसों की डिमांड कर रहा था. उसने अलग-अलग महिलाओं से 500 से लेकर 4000 रुपये तक की मांग की. जब महिलाओं ने पैसा नहीं देने की बात की तो आरोपी वीडियो क्लिप वायरल करने की धमकी देने लगा. पुलिस के अनुसार, आरोपी का नाम आदित्य प्रशांत है. बताया गया है कि आदित्य ने करीब 39 महिलाओं को निशाना बनाया. लेकिन, इनमें से कई महिलाएं पुलिस के सामने नहीं आईं. पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, 22 महिलाओं ने पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. बताया जा रहा है कि आरोपी ने महिलाओं को इतना परेशान कर दिया था कि उनके मन में सुसाइड जैसी बातें आने लगी थीं. कुछ महिलाओं के अनुसार, वह अपना जीवन खत्म कर लेना चाहती थीं. हालांकि, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है.

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.