ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पाकिस्तान में  इमरान खान निकालेंगे ‘ऐतिहासिक रैली

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान बुधवार को एक ऐतिहासिक रैली से पंजाब में अपनी पार्टी के चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे। इमरान की पार्टी पीटीआई ने बुधवार को यह रैली निकालने का एलान किया है। इमरान खान इसका नेतृत्व करेंगे। पीटीआई के नेताओं का कहना है कि यह रैली ऐसी होगी कि आने वाली पीढ़ियां भी इसे याद रखेंगी। बता दें कि पंजाब में प्रांतीय चुनाव होने हैं।

पीटीआई नेता हम्माद अजहर ने बताया कि इमरान खान एक बुलेटप्रूफ वाहन पर सवार होकर रैली का नेतृत्व करेंगे। यह रैली इमरान खान के लाहौर के जमान पार्क स्थित आवास से शुरू होकर दाता दरबार तक जाएगी। अजहर ने कहा कि ‘जब वह शेर (इमरान खान) बुधवार को जमान पार्क से निकलेगा तो वह लाहौर के लिए ऐतिहासिक दृश्य होगा। आने वाली पीढ़ियां भी इसके बारे में पढ़ेंगी और इसकी तस्वीरें और वीडियो देखेंगी। उन्हें समझ आएगा कि किस तरह के देश जागता है।’

बता दें कि पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 30 अप्रैल को चुनाव होने हैं। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने बीते हफ्ते ही इनका एलान किया है। पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा विधानसभाएं बीती 14 और  18 जनवरी को भंग हो गईं थी लेकिन सरकार द्वारा चुनाव कराने में आनाकानी की जा रही थी। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए दोनों जगह नियमों के तहत विधानसभा भंग होने के 90 दिनों के भीतर चुनाव कराने के निर्देश दिए थे। इसके बाद चुनाव आयोग ने चुनाव की तारीखों का एलान किया।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.