ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अमेरिका में दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान, भारतीय मूल की महिला की मौत, दो अन्य घायल

अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक विमान हादसे में भारतीय मूल की एक महिला की मौत हो गई है और उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह एक परीक्षण उड़ान थी और विमान में महिला, उसकी बेटी और पायलट ही सवार थे। मृतक महिला की पहचान 63 वर्षीय रोमा गुप्ता के रूप में हुई है। वहीं उनकी बेटी 33 वर्षीय रीवा गुप्ता हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई हैं।

उड़ान के दौरान जब विमान लॉन्ग आइलैंड होम्स के ऊपर उड़ान भर रहा था तो पायलट ने विमान में धुआं उठते देखा। इसके बाद उसने तुरंत इसकी सूचना नजदीक के रिपब्लिक एयरपोर्ट को दी। हालांकि जब तक विमान एयरपोर्ट तक पहुंचता, विमान में आग लग गई, जिसमें रोमा गुप्ता की मौत हो गई और बेटी और पायलट गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि हादसे में घायल रीवा की आग में झुलसने के कारण हालत गंभीर है।

जिस विमान में यह हादसा हुआ, वह एक चार सीटर सिंगल इंजन विमान वाला पाइपर चेरोकी विमान था। विमान ने न्यूयॉर्क के रिपब्लिक एयरपोर्ट से ही उड़ान भरी थी। यह विमान डैनी वाइजमैन फ्लाइट स्कूल का था। फ्लाइट स्कूल के वकील ने बताया कि जिस विमान में हादसा हुआ, उसने हाल ही में सारे परीक्षण टेस्ट पास किए थे। वकील ने बताया कि यह एक परीक्षण उड़ान थी, जिसमें यह देखा जा रहा था कि क्या लोग विमान चलाना सीखना चाहते हैं या नहीं। इसी परीक्षण उड़ान के दौरान यह हादसा हुआ।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.