ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

देह व्यापार कराने के आरोप में छापेमारी में पांच युवतियों को कराया मुक्त

रेवाड़ी के शहर थाना पुलिस ने कानोड गेट स्थित एक होटल में छापामारी कर 5 युवतियों को आजाद कराया है। होटल में इन युवतियों से जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था। पुलिस ने होटल संचालक सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। होटल से आजाद कराई गई लड़कियों को वन स्टाप सेंटर में भेज दिया।

पुलिस को मिली शिकायत

जानकारी के अनुसार शहर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि कानोड गेट स्थित एक होटल में युवतियों से जबरन देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना के बाद देर पुलिस ने ओयो होटल में छापामारी की। पुलिस को होटल में 5 युवतियां मिली। दिल्ली निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि वह अपनी दोस्त के साथ घूमने के लिए हिसार गई थी।

आरोप है कि हिसार में उन्हें मुकेश नाम का एक व्यक्ति मिला, जिसने कहा कि वह दोनों को दिल्ली छोड़ देगा। आरोपी मुकेश उन्हें दिल्ली की बजाए रेवाड़ी स्थित होटल में ले गया, जहां होटल मालिक नवीन से मुलाकात कराई। रात होने के कारण दोनों युवती होटल में ही रुक गई।

पीड़ित युवती ने बताया कि होटल संचालक नवीन ने उन्हें देह व्यापार के लिए दूसरे होटल में जाने के लिए कहा। इनकार करने पर नवीन ने जान से मारने की धमकी दी। नवीन ने बताया कि उसने दोनों युवतियों के लिए मुकेश को रुपए भी दिए है। युवती ने पूरे मामले की जानकारी दिल्ली में रहने वाली अपनी एक दोस्त को दी, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।

पुलिस ने होटल से 5 युवतियों को आजाद कराया है। पुलिस ने पीड़ित लड़की की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर होटल मालिक नवीन व एक अन्य व्यक्ति बिरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी युवतियों को वन स्टाप सेंटर में भेज दिया और जांच कर रही है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.