ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पीएम नरेंद्र मोदी-एंथनी अल्बानीज ने मनाया 75 साल की दोस्ती का जश्न

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला आज यानी 9 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच को देखने के लिए भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बानीज स्टेडियम पहुंचे है।यह भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 75 सालों की क्रिकेटिंग दोस्ती का समारोह है। बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री को मोमेंटो देकर उनका स्वागत किया है। इसके बाद दोनों देशों के प्रधानमंत्री ने अपने-अपने कप्तानों को टेस्ट कैप सौंपी और गोल्फ कार्ट में बैठकर पूरे मैदान का चक्कर लगाया। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ ने बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के चौथे और आखिरी मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। वहीं, टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया। रोहित ने प्लेइंग-11 का ऐलान करते हुए कहा कि मोहम्मद सिराज को आराम दिया गया और उनकी जगह मोहम्मद शमी को मौका मिला है।दरअसल, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का यह मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 75 साल की दोस्ती का यादगार भी बन रहा है। दोनों देशों के प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए स्टेडियम परिसर में विशाल होर्डिंग्स लगाए गए हैं। होर्डिंग्स पर खास पंचलाइन लिखी है “75 इयर्स ऑफ फ्रेंडशिप थ्रू क्रिकेट” है।

होर्डिंग्स में दोनों देशों के पूर्व और वर्तमान क्रिकेट के दिग्गजों को भी दिखाया गया है। इस बीच पूर्व भारतीय और मौजूदा कमेंटेटर रवि शास्त्री ने दोनों प्रधानमंत्रियों को पूर्व और वर्तमान क्रिकेटर के बारे में बताया, जिनकी तस्वीरें एक सुंदर कोलाज में लगी हुई है। इतना ही नहीं दोनों प्रधानमंत्रियों ने राष्ट्रगान से पहले सभी खिलाड़ियों से हाथ मिलाया और खिलाड़ियों के साथ राष्ट्रगान में शामिल हुए।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.