ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कोलकाता के पास फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 4 करोड़ जब्त

कोलकाता । बिधाननगर पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारियों ने बुधवार शाम औचक छापेमारी के बाद कोलकाता के बाहरी इलाके राजारहाट-न्यूटाउन इलाके में एक फर्जी कॉल सेंटर से लगभग 4 करोड़ रुपए की बेहिसाब नकदी जब्त की। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि जब्त की गई वास्तविक राशि 3.82 करोड़ रुपए से थोड़ी अधिक थी। अधिकारी ने कहा नकदी के अलावा, बड़ी मात्रा में सोने और चांदी के आभूषणों के साथ-साथ कई हाई-एंड प्रीमियम ब्रांड की कलाई घड़ियां भी फर्जी कॉल सेंटर से बरामद की गईं। जब्त की गई वस्तुओं का मूल्यांकन अभी किया जाना बाकी है। इसके अलावा कॉल सेंटर के बाहर से चार महंगे प्रीमियम वाहन भी जब्त किए गए हैं। पुलिस ने इस सिलसिले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से दो हावड़ा जिले के लिलुआह, दो महाराष्ट्र और एक गुजरात के रहने वाले हैं। पुलिस को संदेह है कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति फर्जी कॉल सेंटर चलाने के अलावा अवैध हवाला लेनदेन में भी शामिल थे। अधिकारी ने कहा कि इस कॉल सेंटर के जरिए ये लोग मुख्य रूप से दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में बुजुर्ग नागरिकों को निशाना बनाते थे। अधिकारी ने कहा ‎कि हमें संदेह है कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति एक अंतर्राष्ट्रीय जालसाजी रैकेट का हिस्सा हैं। हम इस अवैध व्यापार में उनके सहयोगियों और मास्टरमाइंड के बारे में जानकारी एकत्र करने के लिए उनसे पूछताछ करेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.