ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के पांच आरोपी गिरफ्तार, रंजिश में बाइक सवारों पर चलाई थी गोलियां

मावली थाना | मावली थाना अंतर्गत वाडा भील बस्ती में होलिका दहन के दिन रंजिश के चलते बाइक का पीछा कर कार सवारों ने तीन युवकों पर फायरिंग की थी। हादसे में एक युवक के सीने के पार हो गई थी गोली। अस्पताल में चल रहा इलाज।

मावली थाना अंतर्गत वाडा भील बस्ती में होलिका दहन के दिन फायरिंग कर एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल कर देने के मामले में थाना पुलिस ने 48 घंटे के अंदर आरोपी मांगीलाल उर्फ योगेश, ताराशंकर उर्फ राजू, अनिल कुमार उर्फ बाबूलाल निवासी मीणों का खेड़ा स्वरूपपूरा, देवीलाल निवासी हालेला रठाना एवं सुरेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू निवासी मरतड़ी थाना मावली जिला उदयपुर को गिरफ्तार किया है।

एसपी विकास शर्मा ने बताया कि घटना के बारे में छह मार्च को बडियार निवासी तरुण गुर्जर ने थाना मावली पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया कि दोपहर वह अपने भाई कन्हैया लाल और साथी जमनालाल के साथ बाइक पर कपड़े खरीदने वल्लभनगर जा रहा था। मावली कोर्ट चौराहे से एक बिना नंबरी एसेंट कार ने उनका पीछा किया। शंका होने पर उन्होंने अपनी बाइक खेमपुर रोड की तरफ घुमाई तो कार भी उनके पीछे आने लगी।

खेमपुर से वाड़ा भील बस्ती की तरफ जाने पर आगे रोड बनने से रास्ता ब्लॉक था। उन्होंने वहां बाइक रोकी तो कार सवार मांगीलाल ने कार ओवरटेक कर पिस्टल से फायर किया। गोली जमुनालाल के सीने में दाएं तरफ आगे से पीछे निकल गई। किसी तरह उन्होंने खेतों में भागकर अपनी जान बचाई। जमुना लाल का उदयपुर हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

घटना के बाद एसपी विकास शर्मा ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एएसपी मुकेश सांखला व सीओ कैलाश कुंवर के सुपरविजन एवं थाना अधिकारी राव अजय सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की। टीम ने संभावित स्थानों पर दबिश दी। लगातार तलाश कर 48 घंटे के अंदर इन पांच आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार किया। इन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।

रंजिश में की गई फायरिंग

पूछताछ में सामने आया कि पिछले साल चामुंडा माता मेले में मांगीलाल जाट, देवीलाल गायरी और परिवादी तरुण, कन्हैयालाल और मोटी खेड़ी थाना घासा निवासी रतन गुर्जर के बीच आपस में पार्किंग की बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इस मामले में रतन सिंह की रिपोर्ट पर मांगीलाल और देवीलाल के खिलाफ चालान हुआ था। इसी बात की रंजिश के चलते मांगी लाल व उसके साथियों ने मिलकर इन पर होलिका दहन के रोज पिस्टल से जानलेवा हमला कर किया गया।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.