ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मेयर डा. शैली ओबेराय ने पार्षदों के साथ की बैठक, कहा- “काम न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ होगी कार्रवाई”

 दिल्ली | दिल्ली नगर निगम की मेयर डा. शैली ओबेराय ने गुरुवार को पश्चिमी जोन के वार्डों के पार्षदों के साथ समस्याओं को लेकर बैठक की। उन्होंने बैठक में सख्त निर्देश दिए और कहा कि जनता के काम न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली नगर निगम की महापौर डा. शैली ओबेराय ने विभिन्न वार्डों के पार्षदों के साथ समस्याओं को लेकर चल रही बैठकों की कड़ी में पश्चिमी जोन के पार्षदों के साथ बैठक की। इस दौरान महापौर ने सख्त निर्देश दिए कि जनता के काम न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

समीक्षा बैठक में निगम के पार्षदों ने कहा कि पार्कों के पंप खराब हैं। पंप सही कराने के दो तीन दिन में खराब हो जाते हैं। टिपर कूड़ा उठाने नहीं आते। इसके बाद महापौर ने निर्देश दिए कि लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए जोन उपायुक्त दौरा करें। हर माह समीक्षा बैठक होगी।

भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस नीति अपनाने के दिए निर्देश

डा. शैली ओबेराय ने जोनल अधिकारियों को भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस की नीति अपनाने को कहा गया है। एक रुपये का भी भ्रष्टाचार नहीं होने दिया जाएगा। शिक्षा और पार्किंग विभाग के अधिकारियों के साथ एक अन्य बैठक में सभी निगम विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा गार्ड तैनात किए जाने के निर्देश दिए। निगम विद्यालयों में पढ़ने वाले छोटे बच्चों के लिए आया की भी नियुक्ति करने के निर्देश दिए गए। महापौर ने कहा कि निगम विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए फंड की कमी किसी भी तरह से आड़े न आए। उन्होंने दिल्ली सरकार की तर्ज पर शिक्षा माडल को निगम में लागू करने के निर्देश दिए।

‘सफाई, बेहतर स्वास्थ सेवाएं देना हमारी प्राथमिकता’

महापौर डा. शैली ओबराय ने छतरपुर गांव और महरौली क्षेत्र का दौरा कर निगम के स्कूलों, पार्कों, सफाई व्यवस्था, नालों और गलियों का जायजा लिया। महापौर छतरपुर के वार्ड संख्या 159 और महरौली के वार्ड संख्या 155 का निरीक्षण किया।

उन्होंने कहा कि सफाई, प्राथमिक शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाना हमारी और आप सरकार प्राथमिकता है और हम सकारात्मक रूप से इस दिशा में कार्य कर रहे हैं। जनता को सुविधाएं देने के लिए जोन वाइज अधिकारियों के साथ बैठक की जा रही हैं। वार्डों का दौरा किया जा रहा है। केजरीवाल माडल में जिस तरह से दिल्ली सरकार काम करती है, उसी तरह से निगम भी काम करेगा।

निरीक्षण के दौरान महापौर के साथ उपमहापौर आले इक़बाल, स्थानीय पार्षद पिंकी त्यागी, दक्षिणी क्षेत्र की उपायुक्त एंजल भाटी और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। महापौर ने कहा कि महरौली में तीन हेरिटेज बिल्डिंग दशकों तक रखरखाव नहीं होने की वजह से जर्जर हो चुकी हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.