ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पिता-पुत्र में हो रहा था विवाद, पड़ोसी भाई-बहन समझाने पहुंचे तो युवक ने चाकू से कर दिया लहूलुहान

पड़ोसियों के विवाद को शांत कराने पड़ोस में रहने वाले भाई-बहन पहुंचे थे। जिसपर युवक को गुस्सा आ गया। जिसके बाद चाकू से दोनों पर हमला कर दिया। इस हमले में दोनों घायल हो गए। कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

कोरबा पिता-पुत्र के बीच उपजे विवाद को शांत कराने के लिए बीच बचाव करना भाई-बहन को महंगा पड़ गया। नशे में धुत्त युवक ने चाकू से हमला कर भाई और बहन दोनों को घायल कर दिया। घटना में दोनों को काफी चोट लगी है। कोतवाली थाना क्षेत्र में सामने आई इस घटना की शिकायत पुलिस से की गई है जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

कोतवाली थानांतर्गत ईमलीडुग्गू बस्ती में किसी बात को लेकर पंडित मिश्रा नामक युवक नशे में धुत्त होकर अपने पिता से विवाद कर रहा था। बात कहीं आगे न बढ़ जाए इसलिए उमा मिश्रा व उसका भाई गोलू बीच बचाव करने पहुंचे जो पंडित को नागवार गुजरा और उसने चाकू से दोनों भाई और बहन पर हमल कर दिया। इस घटना में दोनों को काफी चोट लगी है। गोलू के सिर पर गहरे जख्म लगे हैं वहीं उमा का हाथ कट गया है। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है।

 घायल उषा ने बताया कि आरोपी पंडित शराब के नशे में था और अपने पिता से ही विवाद कर रहा था विवाद बढ़ने के बाद वो खुद समझाने गयी उसके बाद युवक उसी से हाथपाई करने लगा चीख-पुकार सुनकर उसका भाई आया इस दौरान युवक ने चाकू से हमला कर दिया जिसमे दोनों घायल हो गए।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.