ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

एसबीआई में  रिटायर्ड ऑफिसर के 868 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन 10 मार्च से शुरू

Recruitment 2023: सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट फैसिलिटेटर (बीसीएफ) के पदों पर भर्ती निकाली है। बैंक द्वारा आज, 10 मार्च 2023 को जारी विज्ञापन (सं.CRPD/RS/2022-23/35) के अनुसार, एसबीआई के देश भर में बने विभिन्न सर्किल में कुल 868 बीसीएफ के पदों पर भर्ती की जानी है। इस भर्ती के लिए आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को किसी भी तरह की फीस का भुगतान नहीं करना है।

उम्र सीमा
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 65 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन चेक कर लें।

इन सर्किल के लिए निकली वैकेंसी

जिन सर्किल के लिए वैकेंसी निकाली गई है, उममें नई दिल्ली, लखनऊ, पटना, जयपुर, भोपाल, चंडीगढ़ आदि शामिल हैं। एसबीआई द्वारा बीसीएफ की भर्ती संविदा के आधार पर की जाएगी। इन पदों के लिए पीएसबी से रिटायर्ड ऑफिसर ही आवेदन कर सकते हैं।

सिलेक्शन प्रोसेस
इन पदों पर चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। उम्मीदवारों को इंटरव्यू के माध्यम से शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। सिलेक्शन प्रोसेस के विषय में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए नोटिफिकेशन जरूर चेक कर लें।

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट, sbi.co.in पर कैरियर सेक्शन में एक्टिव लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से भर्ती नोटिफिकेशन डाउनलोड करें। उसके बाद सम्बन्धित अप्लीकेशन पेज पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवार 31 मार्च 2023 तक अप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.