ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बेखौफ अपराधी खुलेआम युवक के सिर मे गोली मार हुए फरार

पटना। बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले बुलंद है। सरेआम एक युवक को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पूरा मामला पटना के बाईपास थाना इलाके के धवलपुरा पंचित अखाड़ा के पास का है। आपको बता दें कि पटना सिटी के वार्ड 68 में अपराधियों ने युवक मंजय कुमार को कुशवाहा पंचायत अखाड़े में गोलियों से छलनी कर दिया। वहीं सिर में गोली मार अपराधी खुलेआम हवा में फायरिंग करते हुए बेखौफ तरीके से अपने घर गए और अपने परिवार के साथ सामान लेकर फरार हो गए। वहीं मंजय कुमार को एनएमसीएच अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं मिली जानकारी के अनुसार गोली मारने वाले अपराधियों में वार्ड 68 के प्रकृति के सोनू कुमार उर्फ कलटी पुत्र अशोक रविदास, रवि कुमार के साथ चार पांच लोग मिलकर फिल्मी अंदाज में मंजय कुमार को जबरदस्ती घसीट कर वार्ड 68 के कुशवाहा पंचित बैठका अखाड़ा के बीच में ले जाकर गोली मार दी। वहीं घटनास्थल पर बाईपास थाना पहुंची तथा मामले की तहकीकात में जुट गई। वहीं पटना के बाईपास थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया की मंजय कुमार प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। उनकी हत्या कर दी गई है। घटना स्थल से तीन कारतूस के खोखे बरामद हुए हैं। अभी हत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है। पुलिस हर बिन्दु पर जांच कर रही है। फिलहाल मंजय कुमार की हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। वहीं इलाके में पूरी तरह से दहशत का माहौल है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.