ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

केसरिया का सर्वांगीण विकास करना हमारा लक्ष्य है: आलिया

केसरिया। प्रखंड कार्यालय जर्जर भवन का प्रखंड प्रमुख आलीया प्रवीण के नेतृत्व में जिर्णोद्धार किया गया। यह कार्य सष्टम राज्य वित्त आयोग से प्रखंड सह अंचल कार्यालय का मरम्मती एवं रंग रोगन लाईटिंग सहित अन्य कार्य को किया गया। वहीं उक्त भवन पूरी तरह से जर्जर हो चुकी थी जिसका मरम्मती कर सुधार किया गया। यहां बता दें कि केसरिया प्रखंड में कई प्रखंड प्रमुख के पद पर विराजमान हुए और गुमनाम हो गये। लेकिन इसके जिर्णोद्धार के लिए कोई नहीं सोंचा। गौरतलब हो कि स्थानीय प्रखंड प्रमुख आलिया प्रवीण जब प्रमुख की कुर्सी पर प्रमुखता से विराजमान हुई तो उन्होंने पहल कर प्रखंड सह अंचल का कायाकल्प किया।और उसे एक नई दिशा दी।साथ हीं प्रखंड कार्यालय मे उर्दू, हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा में प्रखंड सह अंचल का नाम दर्ज किया। विदित हो कि जिस तरह प्रखंड में प्रखंड प्रमुख आलीया प्रवीण का आजादी के बाद मुस्लिम महिला का प्रथम प्रमुख बनकर कुर्सी संभालते ही, प्रखंड सह अंचल कार्यालय का जिर्णोद्धार कर इसका कायाकल्प करना इनकी पहली प्राथमिकता में शामिल है। यहां बता दें कि प्रखंड प्रमुख के पद पर जब उन्होंने शपथ ली थी तभी उन्होंने बताया था कि केसरिया का हर संभव सर्वांगीण विकास करना हमारा लक्ष्य है।इस मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि पप्पू खां,बिडियो अमीत कुमार, पूर्व मुखिया मून्ना खां,मो0 रिजवान, अर्से आलम सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.