ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अपने बच्चे की हत्या के आरोप में शख्स गिरफ्तार

गुवाहाटी । असम के सोनितपुर जिले में एक व्यक्ति को अपने एक साल के बच्चे की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया। आरोपी व्यक्ति की पत्नी द्वारा दर्ज शिकायत के बाद गिरफ्तारी की गई। बताया जा रहा है कि आरोपी की पहचान गोहपुर के सचिन बोरदोलोई के रूप में हुई है। आरोपी गुरुवार को बच्ची को लेकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। बाद में बच्चे का शव धान के खेत में मिला।

बोरदोलोई के अपराध में शामिल होने पर संदेह पैदा हुआ, क्योंकि वह घटना के बाद से लापता था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि अपराध को अंजाम देने के बाद आरोपी सीमेंट छापरी के लिए रवाना हुआ और शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे घर लौटा। पीड़ित बच्चे की मां ने अपने पति पर हत्या करने का आरोप लगाया है। उसकी शिकायत पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। अब तक यह पता चला है कि उसने कुछ पारिवारिक कलह के चलते अपराध को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार गोहपुर में हत्याकांड के पास से एक शॉपिंग बैग के साथ एक साइकिल भी बरामद हुई है। वहीं, स्थानीय लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.