ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

श्रीगंगानगर के बड़े ज्वेलर और उनके सहयोगियों के यहां आईटी का छापा, मिल सकता है करोड़ों की काला धन

श्रीगंगानगर| श्रीगंगानगर के बड़े ज्वेलर सुशील अग्रवाल और उनके सहयोगियों के दस ठिकानों पर इनकम टैक्स विभाग की टीम ने छापा मारा। टैक्स चोरी की सूचना पर ये कार्रवाई की गई है। छापामार कार्रवाई के दो से तीन दिन तक चलने की आशंका जताई जा रही है|

इनकम टैक्स की टीम ने शुक्रवार को श्रीगंगानगर के प्रमुख ज्वेलर, आढ़तिया उनके रिश्तेदारों और सहयोगियों के करीब 10 ठिकानों पर छापा मारा। यह कार्रवाई जयपुर से श्रीगंगानगर पहुंची आईटी टीम स्थानीय आयकर अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग से कर रही है।

छापेमारी का निशाना बने ज्वेलर और आढ़तिया के खिलाफ आयकर चोरी की सूचना काफी समय से विभाग के पास पहुंच रही थी। सूचनाओं के प्राथमिक जांच में सही पाए जाने के बाद विभाग ने छापेमारी की शुरुआत की है। आईटी विभाग की ये कार्रवाई के 2 से 3 दिन तक चलने के आसार हैं।

विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक आयकर छापे की कार्रवाई श्रीगंगानगर के सुशील अग्रवाल और उनके कारोबारी, सहयोगियों और रिश्तेदारों के यहां हो रही है। शहर के प्रमुख ज्वेलर के ठिकानों और कृषि उपज मंडी में छापेमारी की कार्रवाई की खबर जंगल की आग की तरह फैली और सोने चांदी के कारोबारियों, जौहरियों में हड़कंप मच गया।

सूत्र बताते हैं कि छापेमारी का निशाना बने करदाता धन के कैश में लेनदेन और प्रॉपर्टी में निवेश से भी जुड़े हैं। आईटी की कार्रवाई में करोड़ों की काली कमाई उजागर होने की उम्मीद है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.