ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ट्रैफिक नियमों को लेकर टोका तो पुलिसवालों ने बीच राह पत्रकार को जमकर पीटा- FIR दर्ज

हेलमेट ना पहनने को लेकर असम के दो पुलिसवालों को सवाल पूछना एक पत्रकार को भारी पड़ गया। दरअसल, पत्रकार ने बाइक चलाते समय हेलमेट नहीं पहनने के लिए पुलिसवालों से सवाल किया था जिस पर पुलिस वाले इतने भड़क गए कि उन्होंने उस पत्रकार की जमकर पिटाई कर दी।

घटना असम के बसुगांव की है जहां पत्रकार की शिकायत के बाद दोनों पुलिस कांस्टेबलों के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। पत्रकार जयंत देबनाथ ने सोमवार को असम के बसुगांव में बाइक चलाते समय हेलमेट न पहनने के लिए पुलिसवालों से पूछताछ की। पत्रकार जयंत देबनाथ ने कहा कि एक बाइक पर दो पुलिसकर्मी हेलमेट न  पहने हुए थे,  मैंने उनसे सवाल किया कि यह आम जनता को क्या संदेश देगा। उन्होंने गालियां दीं, दिन के उजाले में मेरे साथ मारपीट की। जब मैंने उनसे कहा कि मैं एक पत्रकार हूं, वे और उग्र हो गए।

पीड़ित पत्रकार ने कहा कि असम में पुलिस को खुली छूट दी गई है और वे इसका दुरुपयोग कर रहे हैं। मैं असम सरकार से कहना चाहता हूं कि आप कानून बनाते हैं और आपके अपने लोग उन्हें तोड़ते हैं।  इस बीच, चिरांग के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) लाबा क्र डेका ने सुनिश्चित किया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.