ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

इंफोसिस के प्रेसिडेंट मोहित जोशी ने दिया इस्तीफा

इंफोसिस के प्रेसिडेंट मोहित जोशी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बताया गया है कि इस आईटी कंपनी में लंबे समय तक पदभार संभालने के बाद जोशी अब टेक महिंद्रा के साथ अपना करियर आगे बढ़ाएंगे। उन्हें टेक महिंद्रा का प्रबंध निदेशक (एमडी) और सीईओ नियुक्त किया गया है। सी पी गुरनानी के इस साल 19 दिसंबर को सेवानिवृत्त होने के बाद यह पदभार संभालेंगे।जोशी इंफोसिस में वैश्विक वित्तीय सेवाओं और स्वास्थ्य सेवा एवं सॉफ्टवेयर व्यवसायों के प्रमुख थे। टेक महिंद्रा ने एक बयान में कहा, ‘‘सी पी गुरनानी 19 दिसंबर 2023 को सेवानिवृत्त होंगे और उनके बाद मोहित एमडी और सीईओ के रूप में पदभार संभालेंगे। वह इस तारीख से पहले टेक महिंद्रा के साथ जुड़ेंगे, ताकि उन्हें इस बदलाव के अनुकूल खुद को ढालने के लिए पर्याप्त समय मिल सके।’’बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक, इंफोसिस में 11 मार्च यानी आज से मोहित जोशी छुट्टी पर रहेंगे। कंपनी में उनका आखिरी दिन 9 जून 2023 होगा।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.