ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

10 साल से फरार नक्सली को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नवादा। जिले की पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहाँ 10 वर्षों से फरार चल रहे हार्डकोर नक्सली को एसएसबी के सहयोग से कौवाकोल थाना द्वारा गिरफ्तार किया गया है। उपरोक्त जानकारी एसपी अम्बरीष राहुल ने दी है। वहीं एसपी ने बताया कि नवादा पुलिस द्वारा गंभीर कांडों में फरार अपराधियों और नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को कौवाकोल थाना द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर महुडर गांव से एसएसबी के सहयोग से छापेमारी की गई। जहां हत्या, आर्म्स एक्ट, जैसे मामलों में 10 सालों से फरार चल रहे हार्डकोर नक्सली छोटू महतो उर्फ छोटेलाल प्रसाद को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी महुडर गांव के जोगन महतो का पुत्र है। वहीं गिरफ्तार हार्डकोर नक्सली द्वारा 2015 में तेलिया गढी के यासीन मियां को अन्य नक्सलियों के सहयोग से घर से उठाकर तारा कोल डैम के पास गोली मारकर हत्या कर दी थी। नक्सली के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर घटना में उपयोग किए गए बाइक को जब्त किया गया है। गिरफ्तार नक्सली के संबंध में जिला जमुई एवं झारखंड से संपर्क कर अन्य कांडों के संलिप्तता के बिंदु पर जांच की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.