ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

लिव इन में रह रही प्रेमिका ने छोड़ा साथ, नाराज प्रेमी ने इंस्टा पर अपलोड की अश्लील तस्वीरें

पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अब तक फर्जी इंस्टाग्राम आईडी डिलिट नहीं की गई है। अब भी युवती के आपत्तिजनक तस्वीरें आईडी में अपलोड हैं।

प्रेमिका से ब्रेकअप होने के बाद नाराज प्रेमी ने इंस्टाग्राम में फर्जी आईडी बनाकर युवती की अश्लील तस्वीरें पोस्ट कर दीं। पुलिस ने युवती की रिपोर्ट पर आरोपी प्रेमी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ धारा 509 ख के तहत कार्रवाई की गई है। वहीं अब तक युवती की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी को बंद नहीं कराया जा सका है।

मिली जानकारी के अनुसार बतौली थानाक्षेत्र निवासी युवतीA पांच वर्ष पूर्व में बीएससी नर्सिंग का कोर्स कर रही थी। इस दौरान उसका परिचय वर्ष 2019 में सीतापुर रायकेरा निवासी दीपक सिंह के साथ हो गया। बाद में दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। दोनों बाद में अंबिकापुर आ गए और लिव इन रिलेशन में रहने लगे।

वर्ष 2022 में उनके बीच मतभेद हुआ और इसके बाद ब्रेकअप हो गया। इससे दीपक सिंह नाराज हो गया। उसने युवती के साथ ली गई अश्लील तस्वीरों को उसके रिश्तेदारों एवं दोस्तों को भेज दिया। इसकी जानकारी युवती को मिली तो उसने दीपक सिंह को फटकार लगाई। इसके बाद उसने फोटो भेजना बंद कर दिया।

इस बीच फरवरी 2023 में युवती को जानकारी मिली कि उसके फोटो के साथ फर्जी इंस्टाग्राम आईडी में उसकी अश्लील तस्वीरें लगी हैं तो 26 फरवरी को उसने बतौली थाने पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। युवती की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 509 (ख) का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया।

सरगुजा एसपी भावना गुप्ता के निर्देश पर थाना प्रभारी बतौली उपनिरीक्षक प्रमोद पांडेय एवं पुलिस टीम द्वारा अज्ञात आरोपी के संबंध में जानकारी प्राप्त करने के लिए साइबर सेल की मदद ली गई। पुलिस ने फर्जी इंस्टाग्राम आईडी चलाने वाले दीपक सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने फर्जी आईडी बनाकर युवती का आपत्तिजनक फोटो वायरल करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

डिलिट नहीं हुई आईडी
पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अब तक फर्जी इंस्टाग्राम आईडी डिलिट नहीं की गई है। अब भी युवती के आपत्तिजनक तस्वीरें आईडी में अपलोड हैं।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.