ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

महाभारत के भीम प्रवीण कुमार सोबती का 74 साल की उम्र में निधन

महाभारत के भीम यानी प्रवीण कुमार सोबती का 74 साल की उम्र में निधन हो गया है। एक्टर स्पाइनल प्रॉब्लम से ग्रसित थे। हालांकि निधन की मुख्य वजह अभी तक सामने नहीं आई है। फिल्मों में काम करने से पहले प्रवीण एथलीट थे।पिछले साल एक मीडिया इंटरव्यू में प्रवीण कुमार ने कहा था कि मैं काफी समय से घर में ही रह रहा हूं। तबीयत ठीक नहीं रहती है, जिसके कारण डॉक्टर ने खाने में भी कई तरह के परहेज करने को बोला है। स्पाइनल प्रॉब्लम भी है। मेरी पत्नी वीणा मेरा देखभाल करती है। एक बेटी है जिसकी शादी हो चुकी है और अब वह मुंबई में रहती है।

प्रवीण एक्टिंग में आने से पहले एक हैमर और डिस्कस थ्रो एथलीट थे। वह एशियन गेम्स में चार मेडल जिसमें 2 स्वर्ण,1 रजत और 1 कांस्य जीता था। उन्होंने दो ओलंपिक खेलों में भी भारत को रिप्रेजेंट किया है। खेल में अच्छे योगदान की वजह से उन्हें अर्जुन अवार्ड दिया गया था। इसके साथ ही प्रवीण को बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स में डिप्टी कमांडेंट की नौकरी भी मिली थी। स्पोर्ट्स में सफल होने के बाद उन्होंने फिल्मों में आने का फैसला किया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.