ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बैंकाक से चप्पल में छुपकर लाया 1.2 किलोग्राम सोना 

नई दिल्ली। सीमा शुल्क अधिकारी ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो 69.40 लाख रुपये के सोने की तस्करी करने का प्रयास कर रहा था। सीमा शुल्क के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि 12 मार्च को बैंकॉक से बेंगलुरू पहुंचे आरोपी को अधिकारियों ने रोक लिया। यात्रा के उद्देश्य के बारे में पूछने पर यात्री ने कहा कि वह चिकित्सा के उद्देश्य से यात्रा कर रहा था। हालांकि, यात्री वैध चिकित्सा दस्तावेज प्रदान करने में असमर्थ रहा, जिससे अधिकारियों को संदेह हुआ।

इसके बाद संदिग्ध यात्री की गहन जांच की गई। शरीर की जांच और उसके बैग और चप्पलों की स्कैनिंग करने पर पता चला कि यात्रा के दौरान उसने जो चप्पल पहन रखी थी, उसमें सोने के कटे हुए टुकड़े थे। अधिकारी ने कहा, चप्पलें काटकर खोली गईं और कुल 1.2 किलोग्राम सोने के चार टुकड़े जब्त किए गए, जिसकी कीमत 69.40 लाख रुपये थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.