ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

स्वरा भास्कर और फहाद अहमद के वैवाहिक समारोह में शामिल हुए अखिलेश यादव

लखनऊ | फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर और फहाद अहमद के वैवाहिक समारोह में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित फिल्म व राजीतिक जगत की कई हस्तियां शामिल हुईं। अखिलेश यादव ने अपने ट्विटर अकाउंट से तस्वीरें शेयर की और उन्हें मुबारकबाद दीं।अखिलेश यादव के साथ ही तस्वीरों में माकपा नेता सीताराम येचुरी भी नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में स्वरा और फहाद काफी खुश नजर आ रहे हैं। इस स्टार कपल की शादी के प्री-वेडिंग और वेडिंग सेलिब्रेशन्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

स्वरा ने अपने कोर्ट मैरिज की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी। उन्होंने लिखा था, ”कभी-कभी आप किसी ऐसी चीज के लिए दूर-दूर तक खोज करते हैं जो आपके ठीक बगल में होती है। हम प्यार की तलाश में थे, लेकिन हमें पहले दोस्ती मिली और फिर हमने एक दूसरे को पाया। मेरे दिल में आपका स्वागत है फहाद अहमद। यहां बहुत शोर है पर यह तुम्हारा है!”स्वरा और फहाद के विवाह सोशल मीडिया पर बयानों के कारण चर्चा में रहा है। राजनीति व धर्म से जुड़े कई लोगों ने इस पर बयान दिए थे। सोशल मीडिया वैवाहिक कार्यक्रमों की तस्वीरें जमकर वायरल हुई थीं।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.