ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अदालत ने पाक पुलिस को पूर्व पीएम इमरान  को गिरफ्तार करने की कोशिशें बंद करने का आदेश दिया

लाहौर । लाहौर की एक अदालत ने पाकिस्तान पुलिस को पूर्व पीएम इमरान खान को गिरफ्तार करने की कोशिशें  बंद करने का आदेश दिया है। पुलिस ने आज इमरान खान को गिरफ्तार करने के लिए उनके आवास की घेराबंदी की और इसके बाद लाहौर की सड़कों पर हाई ड्रामा चला। इसके बाद कोर्ट का यह आदेश आया।
लाहौर में पुलिस और इमरान खान के समर्थकों के बीच पूरी रात संघर्ष चला। आंसू गैस के गोले छोड़े गए और गुस्साई भीड़ ने पथराव किया। कोर्ट का आदेश आने पहले भ्रष्टाचार के आरोपों में अदालत में पेश होने में नाकाम रहे पाकिस्तान के पूर्व  प्रधानमंत्री इमरान खान को गिरफ्तार करने की कोशिशें और तेज की गई थीं। लाहौर के जमान पार्क इलाके में स्थित इमरान खान के अवास के बाहर पुलिसकर्मियों के साथ पंजाब रेंजर्स की टुकड़ी भी शामिल की गई थी।
अपने नेता को गिरफ्तार करने से रोकने के दौरान इमरान खान के समर्थकों और पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद लाहौर के जमान पार्क इलाके में किसी युद्ध के मैदान जैसा मंजर बन गया है। सड़कों पर आंसू गैस के गोले, जले हुए टायर और वाहन का मलबा बिखरा पड़ा नजर आ रहा है। इस झड़प में दर्जनों पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.