ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अवैध शराब कारोबारियों पर पुलिस की छापेमारी, महिलाओं सहित छह आरोपी गिरफ्तार

जिला पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ तीन महिलाओं सहित छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है। थाना घुम्मन कलां के एएसआइ हरपाल सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ गश्त के दौरान गांव बदी उल जमाल से आरोपित बलविंदर सिंह निवासी सहारी को 7500 एमएल अवैध शराब के साथ पकड़ा।

थाना दीनानगर के एएसआइ रमेश कुमार ने मुखबिर की सूचना पर पुलिस पार्टी के साथ आरोपित पुष्पा निवासी बरियार के घर छापेमारी की। इस दौरान उसे 7500 एमएल अवैध शराब के साथ काबू किया गया। उधर, एएसआइ करनैल सिंह ने सूचना के आधार पर फोकल प्वाइंट झरोली में छापेमारी कर आरोपित राजन कुमार उर्फ लाडी निवासी डीडा सांसियां को 15 हजार एमएल अवैध शराब के साथ काबू किया।

अवैध शराब के साथ आरोपित गिरफ्तार

उधर, थाना दोरांगला के एएसआइ सलिंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान सूचना के आधार पर आरोपित सत्या देवी निवासी गाहलड़ी के घर छापा मारकर उसे 7500 एमएल अवैध शराब के साथ पकड़ा गया। थाना सदर के एएसआइ जीवन सिंह ने सूचना के आधार पर आरोपित देसा निवासी हसनपुर सिंघोवाल के घर छापेमारी कर उसे 7500 एमएल अवैध शराब के साथ काबू किया।

छापेमारी में 20 बोतल शराब बरामद

वहीं थाना सिटी के एएसआइ अश्विनी कुमार ने पुलिस पार्टी के साथ मुखबिर की सूचना पर आरोपित रानी निवासी मानकौर सिंह के घर के बाहर छापेमारी कर उसे 20 बोतल शराब ठेका मार्का के साथ पकड़ा गया। सभी आरोपितों को आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

नशे के खिलाफ जारी है कार्रवाई

बता दें कि पंजाब में नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। पुलिस हेरोईन से लेकर अवैध शराब कारोबारियों पर शिकंजा कस रही है। भारी मात्रा में नशे के समान के साथ आरोपित गिरफ्तार किए जा रहे हैं। सूबे के  मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी कल सरकार के एक साल पूरे होने पर कहा कि माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.