ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कोसोव को नहीं मिली अनुमति अपने देश का झंडा इस्तेमाल करने की….

इस्तांबुल विश्व चैंपियनशिप में बीते वर्ष कांस्य पदक जीतने वाली कोसोवो की मुक्केबाज दोंजेता सादिकु ने विश्व महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप से नाम वापस ले लिया है। कोसोवो मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष ओस्मानी ने सोशल मीडिया पर आरोप मढ़ा है कि उन्हें दिल्ली में उनके देश के झंडे तले नहीं खेलने की अनुमति मिलने पर उन्होंने यह कदम उठाया है।

भारत सरकार की ओर से सर्बिया से अलग हुए कोसोवो को देश के रूप में मान्यता नहीं दी गई है, जिसके चलते सादिकु को 2018 की दिल्ली विश्व चैंपियनशिप और 2019 की गुवहाटी में हुई यूथ विश्व चैंपियनशिप में वीजा नहीं दिया गया था। इस बार भी उन्हें वीजा नहीं मिल रहा था, लेकिन 13 मार्च को उन्हें सोफिया (बुल्गारिया) में भारत आने का वीजा दे दिया गया। ओस्मानी का आरोप है कि वीजा जरूर दिया गया, लेकिन साथ में यह शर्त थोपी गई कि चैंपियनशिप के दौरान उन्हें कोसोवो के झंडे के इस्तेमाल की अनुमति नहीं होगी और न ही उनके देश के झंडे के ध्वजारोहण होगा। इसके बाद उन्होंने चैंपियनशिप से नाम वापस लिया।

आईबीए ने बयान में कहा है कि अंतरराष्ट्रीय और भारतीय मुक्केबाजी संघ ने कोसोवो के दिल्ली चैंपियनशिप में भाग लेने का पूरा प्रयास किया, जिसमें भारत सरकार ने पूरा सहयोग दिया और वीजा प्रदान किया। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कोसोव की मुक्केबाज ने चैंपियनशिप में खेलने से इन्कार कर दिया है। अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ हमेशा खिलाड़ी के उसके देश के झंडे तले खेलने के अधिकार के साथ खड़ी है, लेकिन वह दो देशों के कूटनीतिक रिश्तों को प्रभावित नहीं कर सकता है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.