ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

14 साल की उम्र में ही काम पर लग गए थे कपिल शर्मा

कपिल शर्मा इन दिनों अपनी फिल्म ‘ज्विगाटो’ को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। उन्होंने छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक का सफर तय किया है। टीवी पर वह अपनी कॉमेडी से लोगों को हंसाने में कामयाब रहते हैं। वहीं, अब वह फिल्मों में गंभीर किरदार के जरिए कॉमेडी से अलग कुछ नया करने की कोशिश में हैं। वह पिछले कई साल से आलीशान जीवन जी रहे हैं, लेकिन उन्होंने यह काफी संघर्षों के बाद हासिल किया है। अब अभिनेता ने अपने स्ट्रगल के बारे में बात करते हुए अपनी पहली सैलरी का भी खुलासा किया है।

हाल ही में दिए इंटरव्यू में कपिल ने बताया कि जब उन्होंने एक फोन बूथ पर काम करना शुरू किया था, तब वह काफी छोटे थे और प्रति माह 500 रुपये कमाते थे। वह उस दौरान पार्ट टाइम जॉब करते थे। उन्होंने बताया कि तब वह कुछ ही घंटे काम किया करते थे। रात 10 बजे से एक बजे तक और फिर सुबह चार बजे से सात बजे तक।

वहीं, कपिल ने अपनी अगली नौकरी के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि अगली नौकरी उन्हें एक मिल में मिली, जहां वह 14 साल की उम्र में काम करते थे और 900 रुपये प्रति महीना कमाते थे। एक्टर ने खुलासा किया कि उन्होंने बहुत से छोटे-छोटे काम किए हैं, जैसे दसवीं की परीक्षा देने के बाद वह एक कपड़ा मिल में काम करते थे। इतनी गर्मी पड़ती थी कि प्रवासी मजदूर भी अपने गांव वापस भाग जाते थे, लेकिन वह काम करते रहते थे।

साथ ही उन्होंने यह भी बताया था कि घर से कोई दबाव नहीं था कि वह कोई नौकरी करें। उन्हें छोटी उम्र में पैसा कमाकर लाने के लिए नहीं कहा जाता था, फिर भी वह अपने खर्चों और पॉकेट मनी के लिए छोटे-मोटे काम कर पैसे कमा लेते थे। इन पैसों से वह घर के साथ-साथ मां के लिए भी कुछ खरीद लेते थे, जो उन्हें बहुत अच्छा लगता था। उन्होंने बताया कि उन्हें घर पर पैसे मांगने में शर्म आती थी, इसलिए उन्होंने कम उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था।

कपिल शर्मा की फिल्म ‘ज्विगाटो’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रिलीज होते ही इस फिल्म को फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। नंदिता दास के निर्देशन में बनी फिल्म ‘ज्विगाटो’ में कपिल एक फूड डिलीवरी बॉय का किरदार निभा रहे हैं, जो रेटिंग और एल्गोरिदम की दुनिया से जूझता है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.