ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

किसानों के पैदल मार्च में भाग लेने वाले 58 वर्षीय की मौत

उत्तरी महाराष्ट्र के नासिक जिले से हजारों किसानों और आदिवासियों के लंबे मार्च में भाग लेने वाले 58 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई है। इसकी जानकारी एक अधिकारी ने शनिवार को दी।

नासिक में डिंडोरी के पास एक गांव के निवासी पुंडलिक अंबो जाधव को बेचैनी की शिकायत के बाद शुक्रवार दोपहर शाहपुर के एक अस्पताल में ले जाया गया। अधिकारी ने कहा कि बेहतर महसूस करने के बाद, जाधव उस स्थान पर लौट आए जहां प्रदर्शनकारी डेरा डाले हुए हैं।

अपनी मांगों के समर्थन में पिछले रविवार को डिंडोरी से हजारों किसानों और आदिवासियों का 200 किमी पैदल मार्च शुरू हुआ। यह मुंबई से लगभग 80 किमी दूर ठाणे जिले के वासिंद शहर में पहुंच गया है। उनकी मांगों में प्याज किसानों को 600 रुपए प्रति क्विंटल राहत, किसानों को 12 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति और कृषि ऋण माफ करना शामिल है।

शुक्रवार रात करीब 8 बजे खाना खाने के बाद जाधव को उल्टी हुई और फिर बेचैनी होने लगी। अधिकारी ने कहा कि उन्हें शहापुर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वासिंद थाने के एसएचओ ने कहा कि आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है और जाधव के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा को बताया कि उन्होंने 14 बिंदुओं पर एक किसान प्रतिनिधिमंडल के साथ चर्चा की, जिसमें वन अधिकार, वन भूमि का अतिक्रमण, मंदिर ट्रस्टों से संबंधित भूमि का हस्तांतरण और किसानों को खेती के लिए चरागाह शामिल हैं।

किसानों से अपना लॉन्ग मार्च वापस लेने की अपील करते हुए शिंदे ने कहा कि लिए गए फैसलों को तुरंत लागू किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जिन प्याज उत्पादकों को जिंस की कम कीमतों और बेमौसम बारिश से फसलों को नुकसान हुआ है, उन्हें वित्तीय राहत के रूप में 350 रुपए प्रति क्विंटल दिया जाएगा।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.