ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मध्य प्रदेश के नीमच में खंभे से बांधकर युवकों की पिटाई, पैसे लूटने का आरोप

नीमच   में दो युवकों को खंभे से बांधकर पिटाई का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है की चार युवकों ने एक दुकान पर व्यापारी से मारपीट कर पैसे लूटने की कोशिश की थी। इसके बाद ग्रामीणों ने चार में से दो युवकों को पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई की। मामले में पुलिस ने व्यापारी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

मारपीट कर लूट की कोशिश

मामला सोमवार दोपहर का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक चार युवक नीमच के बघाना थाना क्षेत्र के गांव दारू में व्यापारी हातिम से रुपयों की मांग करते हुए मारपीट करने लगे थे। व्यापारी ने शोर मचाया तो वहां मौजूद ग्रामीणों ने दो युवकों को पकड़ लिया। जबकि दो युवक मौके से फरार हो गए। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों युवकों से मारपीट करते हुए उन्हें एक खंभे पर रस्सी से बांध दिया। दोनों युवकों को घेरे कई लोग उनसे मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। अंत में एक शख्स की आवाज भी सुनाई देती है कि पुलिस को फोन लगाकर बुला लो नहीं तो ये दोनो मर जायेंगे।

पुलिस ने चार आरोपियों पर दर्ज किया मामला

नीमच के एएसपी सुंदर सिंह कनेश के अनुसार व्यापारी से लूट की कोशिश और मारपीट के मामले में पुलिस ने व्यापारी हातिम अली की शिकायत पर चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें से दो आरोपी शैलेंद्र दास बैरागी और राजू मोगिया को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य दो आरोपी सुनील गुर्जर और श्यामलाल मोगिया फरार है। पुलिस युवकों से हुई मारपीट की बात नहीं कह रही है। ना ही पुलिस ने मारपीट करने वाले किसी भी शख्स पर प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.