ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

 बोरे में 90 हजार रुपये के सिक्के लेकर शोरुम पहुंचा युवक 

गुवाहाटी । असम के दारंग जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यहां लोग तब सन्न रह गए जब एक शख्स सिक्कों से भरी बोरी के साथ स्कूटर खरीदने पहुंचा।  शख्स का नाम सैदुल हक है, और वह दारंग जिले के सिफाझार इलाके का रहने वाला है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह सिक्कों से भरी बोरी के साथ शोरूम में बेधड़क घुस गए।  शो रूम में मौजूद स्टाफ भी उन्हें देख कर चौंक गया।
सैदुल हक बोरी में 5 और 10 रुपये के सैकड़ों सिक्के लेकर स्कूटर खरीदने पहुंचे थे। सैदुल ने कहा, मैं बड़गांव इलाके में एक छोटी सी दुकान चलाता हूं। मेरा सपना था कि मैं एक स्कूटर खरीदूं। मैं 5 से 6 साल से सिक्के जुटा रहा था। मेरा सपना पूरा हो गया है। मुझे कामयाबी मिल गई है। मैं सच में बहुत खुश हूं।
बोरी में सिक्कों को देखकर शोरूम का स्टाफ भी हैरान रह गया। शख्स ने जब मौजूद स्टाफ को बताया कि वह सिक्कों से स्कूटर खरीदना चाहते हैं, तब स्टाफ ने उन पर भरोसा नहीं किया।  उन्हें यकीन नहीं हो रहा था कि कोई शख्स इतने सिक्का कैसे जमा कर सकता है कि वह उससे स्कूटर खरीद सके। लेकिन जब स्टाफ ने सिक्कों को गिनना शुरू किया, तब उनके पसीने छूट गए। बोरी में एक स्कूटर खरीदने के लिए पर्याप्त सिक्के मौजूद थे।
इसके बाद शोरूम के कर्मचारी सैदुल हक को फार्म भरने के लिए देते हैं। हक फार्म भरने के बाद अपने सिक्कों की बोरी को खोलते हैं और इन्हें कर्मचारियों के सामने गिनवाते हैं।  इसके बाद इन सिक्कों को अलग-अलग डिब्बों में भर दिया गया। दोपहिया वाहन शोरूम के मालिक ने कहा, ‘जब मेरे एक्जीक्यूटिव ने मुझे बताया कि एक ग्राहक हमारे शोरूम में 90,000 रुपये के सिक्कों के साथ एक स्कूटर खरीदने आया है। तब मुझे यह जानकर खुशी हुई। क्योंकि मैंने टीवी पर ऐसी खबरें देखी थीं। मैं चाहता हूं कि वह भविष्य में एक फोर व्हीलर खरीद लें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.