ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

फिल्म ‘भीड़’ के निर्देशक अनुभव ने भूमि पेडनेकर को लेकर कही यह बात

भूमि पेडनेकर जल्द ही फिल्म भीड़ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशक अनुभव सिन्हा ने किया है, जिसके जरिए वह बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। यह फिल्म कोरोना महामारी में लगे पहले लॉकडाउन को लेकर बनी है। फिल्म में भूमि के साथ मुख्य भूमिका में राजकुमार राव, आशुतोष राणा, पंकज कपूर जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। फिल्म के निर्देशक अनुभव सिन्हा ने एक्ट्रेस की तारीफ की है।

अनुभव सिन्हा पहले दिन से भूमि के अभिनय के थे दीवाने

अनुभव सिन्हा ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में भूमि पेडनेकर की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि वह एक्ट्रेस के अभिनय के पहले दिन से दीवाने हैं। उन्होंने बताया कि जब पहले दिन फिल्म के सेट पर पहुंचे थे, तो भूमि का एक इंटीमेट सीन शूट होना था। उन्होंने कहा कि वह इंटीमेट सीन शूट कर रहे थे और शूट का पहना दिन ही था और तभी मुझे एक आइडिया आया। उन्होंने बताया कि जिस कमरे में शूट होना था, वह कमरा छोटा था, इसलिए मैं दूसरे कमरे से मॉनिटर पर देख रहा था।

सीन शुरू होने से पहले निर्देशक ने की थी भूमि से बात

निर्देशक ने आगे बताया कि कैमरा शुरू होने ही वाला था तभी वो कमरे में गए और उन्होंने भूमि से कुछ कहा, जिसके बाद उसके आगे कुछ कह पाना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि यह बताना फिलहाल काफी मुश्किल है और यहां पर नहीं बताया जा सकता है। वह बोले कि यह बात काफी अजीब है।

इंटीमेट सीन को भूमी ने बेहतरीन तरीके से किया

अनुभव सिन्हा ने कहा कि जब आप इंटीमेट सीन करते हैं, तो आपको इस तरह की बाते कहनी पड़ती हैं, जिन्हें भले ही आप कहना नहीं जानते हैं। इसलिए मैं भूमि के पास गया और कुछ बताया। निर्देशक ने आगे कहा कि वह उस वक्त भूमि को अच्छे से नहीं जानते थे। उन्होंने बताया कि कैमरा रोल होने के बाद जैसे ही एक्शन कहा तो एक्ट्रेस ने बिल्कुल उन्हीं शब्दों का इस्तेमाल किया, जैसा कि उन्हें कहा गया था। आपको बता दें कि यह फिल्म 24 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.