ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सस्ते दाम पर शराब दिलाने के नाम पर हुआ विवाद

गुरदासपुर के एक गांव में सस्ते दाम में शराब दिलाने के नाम पर ऐसी बहस हुई की एक गंभीर रुप से जख्मी हो गया। मामला गांव कलीचपुर का है।

गांव कलीचपुर में सस्ते रेट पर शराब दिलाने को लेकर हुई बहस बाजी में दो आरोपितों ने दस्ती हथियारों से हमला कर एक को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। थाना पुराना शाला पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल किसी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

सस्ती शराब दिलाने के नाम पर हुई बहस

निपुन दत्ता निवासी तालिबपुर ने बताया कि वह एक्साइज विभाग के अधिकारियों के साथ बतौर ड्राइवर काम करता है। वह गांव कलीचपुर के ठेके के पास पहुंचा और घर जाने लगा तो ठेके के सामने पवन कुमार के अहाते पर आरोपित शराब पी रहे थे। इस दौरान वे बाहर आ गए और उससे सस्ती शराब लेकर देने को कहने लगे। इसी बात को लेकर उसकी आरोपितों के साथ बहसबाजी हो गई।

हमले में एक व्यक्ति घायल

इससे गुस्साए आरोपितों ने दस्ती हथियारों से हमला कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। मामले के जांच अधिकारी एएसआई कुलविंदर सिंह ने बताया कि आरोपित सुनील कुमार उर्फ सन्नी और जग्गी सिंह उर्फ जग्गी निवासी तालिबपुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपितों की तलाश में छापेमारी कर रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.