ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जबरन धर्मांतरण के मामलों में 71 लोगों को भेजा गया जेल

बरेली | जबरन धर्मांतरण के मामलों में करीब एक साल में बरेली जोन के नौ जिलों में अब तक बड़ी कार्रवाई हुई है। धर्मांतरण के सबसे अधिक 11 मामले बरेली जिले में दर्ज किए गए और सबसे अधिक गिरफ्तारी भी बरेली जिले में ही हुईं। अब तक 71 लोगों को जेल भेजा जा चुका है।करीब एक साल में बरेली जिले में 11 मामले दर्ज किए, जिसमें 28 लोगों को गिरफ्तार किया गया। जबरदस्ती धर्मांतरण के मामलों में पुलिस ने पिछले साल से अब तक जोन भर में 39 मुकदमे दर्ज किए हैं। इन मुकदमों में 77 लोगों के नाम सामने आए जिसमें पुलिस ने 71 लोगों को गिरफ्तार किया। वहीं छह आरोपियों की गिरफ्तारी होनी बाकी है।

जबरन धर्मांतरण के मामलों में बरेली में 28, बदायूं में दो, पीलीभीत में छह, शाहजहांपुर में पांच, मुरादाबाद में नौ, रामपुर में नौ, बिजनौर में चार, अमरोहा में पांच, संभल में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने धर्मांतरण से जुडे़ बरेली और संभल के एक-एक मामले में एफआर भी लगाई। वहीं बरेली में दो, पीलीभीत में एक, अमरोहा में दो मामले अभी लंबित हैं।

बरेली जोन के एडीजी पीसी मीना ने बताया कि जबरन किसी का धर्म परिवर्तन कराना अपराध है। ऐसे मामलों में पुलिस प्राथमिकता से कार्रवाई कर रही है। सभी पुलिस अधीक्षकों को ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.