ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दिल्ली में अज्ञात बदमाशों ने मां-बेटे  महिला पर फेंका तेजाब, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

भारत नगर के स्वर्ण पार्क इलाके में गुरूवार  शाम एक अज्ञात हमलावर ने महिला और उसके मासूम बेटे पर तेजाब उड़ेल दिया। इससे मां-बेटे झुलस गए। आसपास मौजूद लोग महिला और उसके बच्चे को पास के अस्पताल में लेकर गए। यहां पीड़िता के बयान पर केस दर्ज कर पुलिस आरोपी की पहचान करने में जुटी है।

स्वर्ण पार्क इलाके की 28 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया है कि वह वह साप्ताहिक बाजार में कपड़ा बेचती है। बृहस्पतिवार शाम वह अपने दो साल के बेटे के साथ साप्ताहिक बाजार में थी। इसी दौरान पीछे पार्क से निकलकर आया एक अज्ञात युवक उस पर और उसके बेटे पर ज्वलनशील पदार्थ उड़ेल कर भाग गया। इससे उसकी गर्दन, पीठ और हाथ पर जलन होने लगी।

बेटा भी झुलस गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला का परिचित हो सकता है। घटनास्थल का मुआयना कर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाली है। आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.