ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिजली बिल में बेतहाशा वृद्धि से बढ़ेगी महंगाई, उद्योग धंधों पर पड़ेगा बुरा असर- डॉ इंदु कश्यप

जहानाबाद। बिहार में वित्तीय वर्ष 2023- 24 में बिजली बिल में प्रति यूनिट 24.10 फीसदी की बेतहाशा वृद्धि किए जाने के बिहार सरकार एवं बिहार विद्युत विनियामक आयोग के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए लोजपा महिला मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ इंदु कश्यप ने कहा कि इससे कुटीर उद्योग, कृषि समेत ग्रामीण उपभोक्ता पर इसका अतिरिक्त भार पड़ेगा, जिससे महंगाई और बेरोजगारी में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि सरकार बिजली के दर में किए गए वृद्धि को वापस ले अन्यथा हमारी पार्टी सदन से लेकर सड़क तक सरकार को इस मुद्दे पर घेरेगी। जरूरत पड़ने पर किसान, मजदूर और आम लोगों के हित में सरकार के इस फैसले के खिलाफ लंबी लड़ाई भी हमारी पार्टी के द्वारा रणनीति बनाकर लड़ी जाएगी। उन्होंने बताया कि पिछले एक दशक में बिजली दरों में अब तक सबसे बड़ा बढ़ोतरी इस वित्तीय वर्ष में किया गया है। सरकार के इस फैसले से कुटीर उद्योग और कृषि पर तो बुरा असर होगा ही साथ ही साथ उद्योग धंधों पर भी इसका गहरा असर पड़ेगा। उन्होंने सरकार के इस फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि सरकार एक और राज्य में नए उद्योग लगाने में विफल रही है। वही बिजली दर में बेतहाशा वृद्धि कर रोजगार के अवसरों को लोगों से छीनना चाहती है। राज्य सरकार के गरीब विरोधी और दमनकारी नीतियों का विरोध हमारी पार्टी हमेशा से करती रही है। सरकार को चुनौती देते हुए उन्होंने कहा कि जब तक सरकार बिजली दर में वृद्धि के फैसले को वापस नहीं लेती तब तक इस फैसले के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.