ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जाकिर नाइक ने भारत के खिलाफ उगला जहर, मंच से  हिंदू महिला का धर्मांतरण कराया 

नई दिल्ली। भगौड़ा जाकिर नाइक इन दिनों ओमान सरकार के बुलावे पर दो धार्मिक लेक्चर देने मस्कट में है। जाकिर नाइक ने ओमान में भी भारत के खिलाफ जगह उगला है। जाकिर ने हिंदू महिला का धर्मांतरण कराने के साथ कहा कि भारत में बहुसंख्यक हिंदू मुझसे प्यार करते हैं। लेकिन यह वोट बैंक के लिए समस्या पैदा कर रहा है।
मस्कट में अपने लेक्चर के दौरान जाकिर नाइक ने आरती नाम की भारतीय हिंदू महिला को इस्लाम कबूल कराया। इस दौरान जाकिर कुछ पढ़ता है, और महिला से कहता है कि उस दोहराए। नाइक ने महिला से कहा कि अब आप इस्लाम धर्म अपना चुकी हैं। अब आप पापरहित हैं। काश आप अपने परिवार में दूसरे लोगों को, अपने दोस्तों को भी इस्लाम धर्म कुबूल करवाने का माध्यम बनें।
मस्कट में अपने धार्मिक व्याख्यान दौरान जाकिर नाइक ने कहा कि साल 2018 में एक केस में ईडी उनकी संपत्तियों को कुर्क करने की तैयारी कर रही थी, जबकि मामले की सुनवाई के दौरान एक सिख जज ने कहा था कि उन्हें भाषणों में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला। जाकिर ने कहा कि सौभाग्य से सिख जज ने मेरी कई स्पीच देखी थीं। उन्होंने सरकारी वकील से कहा कि आप मुझे जाकिर की कोई भी एक ऐसी स्पीच बता दें, जिसमें वह आतंकवाद को बढ़ावा दे रहे हैं। अगर ऐसा हुआ तब मैं उनकी सारी संपत्ति कुर्क कर दूंगा।
जाकिर नाइक ने कहा कि भारत में जब मेरी स्पीच होती है, तब उसे सैकड़ों और हजारों लोग सुनने आते हैं। विशेष रूप से बिहार और किशनगंज में कई लोग मुझे सुनने आते हैं। इनमें से 20 प्रतिशत गैर-मुस्लिम हैं, इसका मतलब है कि 100 मिलियन में से 20 मिलियन हिंदू हैं और जब वे मुझसे बात करते हैं, वे बताते हैं कि जाकिर भाई जो हमने पिछले दो घंटों में उनके व्याख्यान से क्या सीखा।
इसके पहले जाकिर नाइक के प्रत्यर्पण को लेकर विदेश मंत्रालय ने बयान जारी किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि नाइक भारत में कई मामलों में आरोपी है और भगौड़ा है। ओमान से उसके प्रत्यर्पण के प्रयास जारी हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.