ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

प्रदेश में जिले व संभाग स्तर पर खुलेंगे ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर

भोपाल । परिवहन विभाग अब धीरे-धीरे सभी काम निजी हाथों में सौंपने की तैयारी में है। जल्द ही प्रदेश में जिले व संभाग स्तर पर ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर खुलेंगे। इसके साथ ही आने वाले दिनों में पूरे प्रदेश में वाहनों की फिटनेस की जांच भी अब निजी एजेंसी के हाथों में सौंपने की तैयारी चल रही है।
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने अप्रैल से वाहनों की फिटनेस जांच ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (एटीएस) के माध्यम से कराना अनिवार्य कर दिया है। लेकिन अभी प्रदेश में यह व्यवस्था अप्रैल से शुरू नहीं हो पाएगी। इसका कारण अब तक एजेंसी का तय नहीं हो पाना है। परिवहन विभाग पहले चरण में संभाग स्तर पर एटीएस खोलने की तैयारी कर रहा है। इसके बाद जिले स्तर पर।

एटीएस के लिए 3500 वर्ग मीटर जमीन होना जरूरी
एटीएस खोलने के लिए लगभग 3500 वर्ग मीटर जमीन होना चाहिए। तभी अलग-अलग प्रकार के वाहनों की फिटनेस की जांच लेन पर हो सकेगी। परिवहन विभाग ने एटीएस नीति बनाने के लिए इंटरनेशनल सेंटर फॉर ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी (आईकैट) को सलाहकार समिति में शामिल किया है। 500-500 वर्ग मीटर के लेन में हल्के व मध्यम स्तर के वाहनों की फिटनेस जांच होगी।

तो स्क्रैप कराना पड़ेगा वाहन
8 साल पुराने वाहनों की दो साल में एक बार फिटनेस जांच कराना अनिवार्य है। इसके साथ ही एटीएस में जांच के दौरान यदि कोई वाहन अनफिट पाया जाता है तो उसे फिटनेस सुधार के लिए एक मौका और दिया जाएगा। लगातार दो बार की जांच में भी वाहन की फिट नहीं पाया जाता तो उसे अनफिट घोषित करते हुए फिर वाहन मालिक को उक्त वाहन को स्क्रैप कराना होगा। निजी एजेंसी के माध्यम से वाहनों की फिटनेस जांच की फीस भी वाहन चालकों को अधिक चुकानी पड़ सकती है। हालांकि निर्धारण एटीएस नीति तय होने के बाद ही हो सकेगी। एटीएस नीति बनने के बाद टेंडर प्रकिया आयोजित होगी। इसके बाद मानकों को पूरा करने वाली एजेंसी को संभागस्तर पर ठेका दिया जाएगा। प्रदेश में 10 संभाग हैं। इसके बाद जिले स्तर पर ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (एटीएस) खुलेंगे।

इनका कहना है
पहले चरण में वाहनों की फिटनेस जांच के लिए एटीएस संभाग स्तर पर खोलने की तैयारी है। अभी एटीएस नीति बनाने का काम चल रहा है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया आयोजित होगी।
-अरविंद सक्सेना, अपर परिवहन आयुक्त (प्रवर्तन)

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.