ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जल संरक्षण जागरुकता कार्यक्रम में युवाओं से आह्वान, जल है तो हम हैं : डा. आशुतोष मानव

बिहारशरीफ। इस्लामपुर प्रखंड के शिक्षण विकास केंद्र फजिलापुर में नेहरू युवा केंद्र नालंदा के द्वारा कैच द रेन सह जल संरक्षण पेंटिंग, भाषण एवं निबंध कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में गुटका छोड़ो आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आशुतोष कुमार मानव, समाजसेवी रितेश गांधी, लोक गायक भैया अजीत के द्वारा संयुक्त रूप से कार्यक्रम को विधिवत उद्घाटन किया गया। भैया अजीत ने बताया कि जल है, तो हम हैं एवं जल संचय अपने घर से ही शुरू करके किया जा सकता है। मौके पर उपस्थित डॉ आशुतोष कुमार मानव ने बताया कि जल है, तो कल है एवं इस कार्यक्रम में शिक्षण संस्थान के संचालक हिरामन प्रसाद एवं नेहरू युवा केंद्र नालंदा इसलामपुर के प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि जल एक सीमित संसाधन है, इससे हम लोगों को बचाना मौलिक कर्तव्य है एवं अगर हम लोग जल को इस तरह से बर्बादी करते रहेंगे तो आने वाले पीढ़ी के लिए जल पीने योग नहीं बचा पाएंगे। इस कार्यक्रम में सभी लोगों ने बताया कि जो हम लोग नल – जल या हैंडपंप के रूप में बर्बाद होते कहीं ना कहीं देख रहे हैं, उसका हम लोग भी जिम्मेदार हैं और उसको हम लोग जागरूकता कर करके ही रोक सकते हैं, इसलिए लोगों को जागरूक होना बहुत जरूरी है।
सभी विजेता को मेडल एवं सिल्ड देकर सम्मानित किया गया। आदर्श युवा क्लब अध्यक्ष सिन्टु कुमार सैकड़ों से ज्यादा तमाम लोग उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.