ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

छत्‍तीसगढ़ में ईडी की कार्रवाई पर सीएम बघेल का बड़ा बयान, बोले- भाजपा नेताओं के इशारे पर हो रही कार्रवाई

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में एक बार फिर ईडी की कार्रवाई को लेकर मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र पर निशाना साधा है।किसान, व्यापारी, नेता, अधिकारी, सब पर ईडी छापा मारती है, लेकिन अडानी पर ईडी छापा नहीं मारती है। नान घोटाला, चिटफंड और महादेव एप पर कार्रवाई नहीं करती है, क्‍योंकि इसमें भाजपा नेताओं के नाम हैं। भाजपा के राष्‍ट्रीय नेताओं के इशारे पर यह सब किया जा रहा है। ईडी को निष्‍पक्ष होना चाहिए। मुख्‍यमंत्र भूपेश बघेल लखनऊ के लिए रवाना होने से पहले एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में यह बातें कहीं। अमित शाह के शब्दों में क्रोनोलाजी समझिए। राहुल गांधी के बोलने के सवाल के बाद मुकदमा दर्ज हो जाता है। अडानी के खिलाफ जांच की मांग कर रहे हैं तो भाजपा के लोग कहते हैं कि हमारे खिलाफ कार्रवाई है। क्या अडानी ही भाजपा है। हालांकि हिडनबर्ग की रिपोर्ट सामने आने के बाद अडानी ने खुद कहा था, यह भारत पर हमला है। इसका मतलब क्‍या समझा जाए।

भाजपा के आरोपों का सीएम बघेल ने दिया जवाब

छत्तीसगढ़ में 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी की घोषणा को लेकर भाजपा के आरोपों का जवाब देते हुए सीएम बघेल ने कहा, किसानों की मांग पर हमने यह घोषणा की है। किसानों की राशि को भाजपा रेवड़ी कहती है। भाजपा किसान विरोधी है, जनता इन्‍हें सबक सिखाएगी।

भाजपा का आरोप

छत्तीसगढ़ में 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी की घोषणा के बाद पक्ष-विपक्ष के बीच तकरार जारी है। भाजपा ने सरकार पर आरोप लगाया कि प्रदेश में प्रति एकड़ धान की उत्पादकता की तुलना मेें ज्यादा खरीदी का वादा किया गया है। यह किसानों के लिए लागू राजीव गांधी न्याय योजना नहीं वरन तस्कर अन्याय योजना है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा मेें घोषणा की थी कि इस वर्ष से किसानोें का प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदा जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.