ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिना रजिस्ट्रेशन डॉग ब्रीडिंग पर रोक, जीव जंतु कल्याण बोर्ड में पेट शॉप्स रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

राजस्थान| राजस्थान में डॉग ब्रीडर्स और शॉप्स रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य कर दिया गया है। राज्य जीव जंतु कल्याण बोर्ड में रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। प्रीवेंशन ऑफ़ क्रुएल्टी टू एनिमल्स(डॉग ब्रीडिंग एंड मार्केटिंग नियम) 2017 और पेट शॉप रूल्स 2018 लागू कर दिए गए हैं।

राजस्थान में पालतू जानवरों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए जीव जंतु कल्याण बोर्ड ने प्रभावी कदम उठाते हुए प्रदेश में संचालित डॉग ब्रीडर्स और पेट शॉप्स का रजिस्ट्रेशन जीव जंतु कल्याण  बोर्ड में करवाना अनिवार्य कर दिया है। रजिस्ट्रेशन के लिए  राज्य में प्रीवेंशन ऑफ़ क्रुएल्टी टू एनिमल्स  नियम 2017 और 2018 को लागू  कर दिया गया है।

डॉग ब्रीड संस्थाओं, पेट शॉप्स का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

जीव जंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष के.सी. विश्नोई  ने बताया कि ऐसी पेट शॉप और डॉग ब्रीडर्स संस्थाएं जो कि प्रीवेंशन ऑफ़ क्रुएल्टी टू एनिमल्स (डॉग ब्रीडिंग एंड मार्केटिंग रूल्स) 2017 और प्रीवेंशन ऑफ़ क्रुएल्टी टू एनिमल्स( पेट शॉप रूल्स )2018 के तहत रजिस्ट्रेशन की कैटेगरी में हों, उन्हें जीव जंतु कल्याण बोर्ड में तय परफॉर्मा में आवेदन करना अनिवार्य होगा। इसके लिए नॉन रिफंडेबल एप्लीकेशन फीस 500 रुपए देनी होगी। उन्होंने बताया कि बोर्ड में रजिस्ट्रशन के बाद ही स्थानीय निकाय विभाग की ओर से लाइसेंस दिया जाएगा। लाइसेंस 5 साल पीरियड के लिए वैध रहेगा, इसके बाद रिन्यूअल कराना होगा।

अब राज्य में बिना रजिस्ट्रेशन के डॉग ब्रीडिंग पर रोक

के.सी. विश्नोई  ने बताया कि रजिस्ट्रेशन प्रोसेस के दौरान बोर्ड की ओर से ऑथोराइज अधिकारियों के द्वारा संस्था का इंस्पेक्शन किया जाएगा और रजिस्ट्रेशन के बाद भी समय-समय पर निरीक्षण किए जाएंगे। जिससे पालतू पशुओं की दुकानों पर ब्रीडिंग और उनके रख-रखाव के संबंध में गुणवत्तापूर्ण काम हो सकेंगे। अब राज्य में ब्रीडर बिना रजिस्ट्रेशन के ब्रीडिंग का काम नहीं कर सकेंगे।  ब्रीडर्स और पेट शॉप मालिक राज्य के ज़िलों के जॉइंट डायरेक्टर ऑफिस और राज्य जीव जंतु कल्याण बोर्ड में संपर्क कर सकते हैं। साथ ही पशुपालन विभाग की वेबसाइट पर जाकर डिटेल में जानकारी ले सकते हैं।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.