ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

RCDF ने बढ़ाई सरस घी की कीमतें, 15 से 20 रुपए प्रति लीटर महंगे किए दाम

सरस डेयरी ने घी के दामों में बढ़ोतरी कर दी है। देसी घी 15 से 20 रुपए प्रति लीटर महंगा कर दिया गया है। बढ़ी हुई रेट्स मंगलवार से लागू हो गई हैं। गाय के घी की कीमतों में भी प्रति लीटर 15 रुपए का इजाफा किया गया है।

राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन (RCDF) ने सरस घी की कीमतों में 15 रुपए से लेकर 20 रुपए तक प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। बढ़ी हुई दरें तत्काल मंगलवार से ही लागू कर दी गई हैं। नई दरें लागू होने के बाद राजस्थान में साधारण सरस घी का एक लीटर पैक अब  573 रुपए में मिलेगा।

गत्ते के पैकेट में एक लीटर घी 15 रुपए महंगा, टिन पैक में घी 20 रुपए लीटर महंगा

राजस्थान कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन के मैनेजर पीआर विनोद गेरा ने बताया- साधारण सरस घी के 1 लीटर पैक पर 15 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। इस बढ़ोतरी के बाद मंगलवार से सरस घी का एक लीटर पैक 558 रुपए की बजाए 573 रुपए में मिलेगा। सरस के 15 लीटर या 5 लीटर के टिन पैक में प्रति लीटर 20 रुपए का इजाफा हुआ है। इस तरह टिन लेने पर प्रति लीटर घी 618 रुपए की बजाए 638 रुपए लीटर में मिलेगा। गाय का घी भी प्रति लीटर 15 रुपए महंगा कर दिया गया है । गाय के देसी घी का एक लीटर पैक अब 593 रुपए की जगह 608 रुपए में मिलेगा।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.