ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गुप्त सूचना पर नूरसराय पुलिस ने 1752 बोतल अंग्रेजी शराब किया बरामद

बिहारशरीफ। नालंदा जिले के नूरसराय थाना कि पुलिस ने सोमवार की रात थाना क्षेत्र के ईशापुर गांव के खंधा में छापेमारी कर 83 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद किया हैं। परंतु, जिस वाहन से लाया गया था शराब ,वह वाहन और कारोबारी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।
नूरसराय थानाध्यक्ष कुणाल चंद्र सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थीं कि तिनकी ईशापुर गांव में शराब की बड़ी खेप उतरने वाला है। इसी सूचना पर छापेमारी किया गया। गांव के खंधा में रखे 83 कार्टून अंग्रेजी शराब को बरामद कर लिया गया। 83 कार्टून अर्थात 1752 बोतल इम्पेरियर ब्लू शराब है।जिसमें 750 एमएल के 40 कार्टून में 480 बोतल,375 एमएल के 33 कार्टून में 742 बोतल और 180 एमएल के 10 कार्टून में 480 बोतल शराब को जब्त किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि कारोबारी कि पहचान कर लिया गयी है। ईशापुर गांव निवासी कालिका महतो उर्फ कलाकंद महतो के पुत्र ओमप्रकाश उर्फ प्रकाश महतो उर्फ प्रकाशी उर्फ प्रेम प्रकाश और अजनौरा गांव निवासी विनोद कुमार उर्फ बिनोदी सिंह के पुत्र विद्यापति कुमार उर्फ लन्टू उर्फ लट्टू है। दोनों कारोबारी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। थानाध्यक्ष ने कहा कि थानाक्षेत्र में शराब, शराबी व कारोबारी को अब खैर नहीं। शराब से कर लें, हाय तौबा ,नहीं तो जाएंगे जेल।

Leave A Reply

Your email address will not be published.