ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

देश में आज डर का माहौल है : प्रेम राय

कटिहार। देश में लोकतंत्र को खत्म किया जा रहा है। इसलिए कटिहार के सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसियों ने काले कपड़े पहन कर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम राय के अगुवाई में मोदी सरकार के विरोध में राहुल गांधी को अलोकतांत्रिक तरीके से संसद सदस्यता खत्म करने को लेकर जिला मुख्यालय शहीद चौक पर हाथों में बैनर झंडे लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। सरकार विरोधी जमकर नारे लगाए।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम राय ने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए विपक्ष का होना और विपक्ष का सरकार से सवाल पूछना आवश्यक है।लेकिन मोदी सरकार को सवाल पसंद नहीं है।उन्होंने कहा कि देश में आज डर का माहौल है अघोषित आपातकाल लागू है। सरकार से जो सवाल पूछते हैं जहां भाजपा की सरकार नहीं होती है वहां ये विपक्ष पर ईडी सीबीआई और आईटी का इस्तेमाल करते हैं।
राहुल गांधी आम आवाम की लड़ाई लड़ रहे थे उनकी आवाज को उठा रहे थे। मोदी सरकार ने काला धन वापस लाने को कहा था। राहुल गांधी ने पूछा कि चाईना का शेल कंपनी किसका है और अदानी ग्रुप में बीस हजार करोड़ रूपया निवेश करने वाले कौन हैं। अदानी को एसबीआई एलआईसी पीएफ का हजारों करोड़ रूपया क्यों दिया गया और ये पैसा कैसे डूब गया। 609 नम्बर से 2 नंबर पर अडानी कैसे आ गया। सरकार अडानी मामले में जेपीसी का गठन क्यों नहीं कर रही है जबकि सरकार मोदी का है तो जेपीसी में सर्वाधिक सांसद उन्हीं के होंगे। आखिर सरकार क्या छुपाना चाहती है देश जानना चाहता है।
मौके पर प्रोफेसर विनोद यादव, शाहनवाज खान, माधव पांडे, सुनील यादव, संजय कुमार सिंह, संदीप चौबे, आफताब आलम, रंगीला यादव, कंचन दास, नितिन सिन्हा, मसरूर आलम, सौरभ कुमार, आनंद सिंह, अमरजीत यादव, मोहम्मद साजिद आलम, गौरव गब्बर, फिरोज कुरैशी, मन्नी पासवान, संजय सिंह, शंभू शरण गुप्ता, मनीष जैन, मोहम्मद जहांगीर, जाकिर हुसैन, मोहम्मद आलमगीर, मोहम्मद इरशाद, मोहम्मद इश्तियाक, मोहम्मद रियाज, ऋषि झा, प्रकाश शर्मा, मोहम्मद हैदर, राजेश रंजन मिश्रा, सोहराब आलम उर्फ शेरू, विनोद चौधरी, मिथिलेश यादव, मोहम्मद ऐजुल, पंकज तंबाकू वाला, पुतुल सिंह सहित कई कांग्रेसी मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.