ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सर्दियों में मिलने वाली सब्जियों से बनाएं लाजवाब ‘गोभी, गाजर, शलजम का अचार’

सर्दियों में कई तरह के अचार मिलते हैं जिनसे आप जायकेदार अचार तैयार कर सकते हैं। ऐसा ही एक टेस्टी अचार बना सकते हैं आप गोभी, गाजर और शलजम की मदद से। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी।

सामग्री :  1 किलो फूलगोभी बड़े-बड़े आकार में कटी, 1 किलो शलजम छीलकर 1/4 इंच टुकड़ों में कटा, 1/2 किलो गाजर छीलकर लंबे टुकड़ों में कटा, 3 कप सरसों का तेल, 250 ग्राम लहसुन कुटा हुआ, 250 ग्राम अदरक मोटा कटा हुआ, 1/2 कप नमक, 4 बड़े चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 750 ग्राम गुड़ कसा हुआ, 1 1/2 कप माल्ट सिरका, 2 बड़े चम्मच सरसों मोटी पिसी और 2 बड़े चम्मच गरम मसाला पाउडर

विधि :  कटी सब्जियों को 6-7 घंटे धूप में छोड़ दें। गरम तेल में लहसुन गोल्डन तल कर निकाल लें। उसी तेल में अदरक भूनें। फिर सारी सब्जियों औऱ तला हुआ लहसुन डालकर भूनें। 10-15 मिनट बाद जब सब्जियां पूरी तरह से सूख जाएं, आंच से उतार लें। पैन में सिरका व गुड़ पकाएं। ठंडा होने पर सरसों और गरम मसाला मिलाकर सब्जियों में मिला लें। लाल मिर्च पाउडर और नमक मिलाकर साफ बरनी में रख दें। 10-15 दिन धूप में रख दें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.