ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दिल्ली में खाना नहीं बनाने पर पत्नी को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, नशे का आदी था पति…

दिल्ली| के मुकुंदपुर इलाके में पति ने पत्नी की डंडे से पीट पीटकर हत्या कर दी। पत्नी की पहचान प्रीति के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया व आरोपित पति बजरंगी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार तड़के भलस्वा डेरी थाना पुलिस को मुकुंदपुर इलाके में महिला को डंडे से पीटने की जानकारी मिली थी। पुलिस घर पहुंची तो प्रीति फर्श पर पड़ी थी। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित बजरंगी को गिरफ्तार कर लिया।

आजादपुर मंडी में चाय की दुकान चलाता है आरोपित 

पूछताछ के दौरान आरोपित ने बताया कि वह आजादपुर मंडी में चाय की दुकान चलाते हैं। उनकी पत्नी बीमार रहती थी, इस वजह से कई बार खाना नहीं बना पाती थी। इस बात को लेकर उनमें अकसर झगड़ा होता था।

शनिवार रात बजरंगी शराब के नशे में घर आया व प्रीति से खाना मांगने लगा। जब प्रीति ने बताया कि बीमार होने की वजह से उसने खाना नहीं बनाया है तो उसने डंडा उठाया व उसकी पिटाई करने लगा। इसके बाद जब प्रीति बेसुध होकर फर्श पर गिर गई तो आरोपित फरार हो गया था।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.